मध्य भारत न्यूज़ -7
थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया –
✍️गोटेगांव विगत दिवस थाना गोटेगांव क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन ईगल क्लॉ के अंतर्गत गोटेगांव पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना गोटेगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्यवाही की गई।दिनांक 27-28.09.25 की रात्रि में शारदीय नवरात्र भ्रमण ड्युरी दौरान मुखिबर की सूचना पर ग्राम नगवारा से झिरी रोड पर एक सफेद रंग की न्यु बोलेरो चार पहिया वाहन क्रमांक MP21ZA7174 से आरोपीगण 1. अनिल पिता जगदीश ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम झोतेश्वर थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, 2. महेन्द्र पिता बसौरीलाल ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दरगढा थाना धूमा जिला सिवनी के कब्जे से 07 पेटी (350 पावं) देशी मंदिरा मसाला शराब, 04 पेटी (200 पाव) अग्रेजी गोवा शराब, रोयल स्टेग अग्रेजी शराब की एक पेटी कुल 106.5 लीटर अवैध शराब जुमला कीमत 100000/- रूपये (एक लाख रूपये) एवं घटना मे प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन क्रमांक MP21ZA7174 कीमती 10 लाख रूपये जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया, एसडीओपी अनुविभाग गोटेगांव मनीष त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी गोटेगांव निरीक्षक प्रदीप सराफ, चौकी प्रभारी झोतेश्वर उप निरीक्षक दिलीप सिंह, उपनिरीक्षक ऋषिराज रजक, सउनि सुरेश धुर्वे, प्र.आर. 21 धर्मेन्द्र झारिया, आर. 712 सुमित जखमोला, आर. 166 सुनील शर्मा, आर. 648 ऋषभ, आर. 713 रवेन्द्र सिंह, आर. चालाक 566 अमित नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Sonupatel7
सच के पहले भी और बाद भी










