*शिक्षक सम्मान समारोह: जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने किया शिक्षकों का सम्मान*
जबलपुर, मध्य प्रदेश – शिक्षक दिवस के अवसर पर जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला हिंदी गोहलपुर में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग पचास शिक्षकों को उनके अग्रणी योगदान देने, देश के भविष्य को संवारने, सामाजिक हित में कार्य करने और विद्यार्थियों का जीवन संवारने जैसे उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम आई सी सदस्य विवेक राम सोनकर ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य ज्योति राव, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मधुमिता हाज़रा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरुण यादव और पार्षद श्रीमती मुकिमा अंसारी, याकूब अंसारी उपस्थित थे।
जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सुश्री सीमा पटेल, मीनुकान्त शर्मा, प्रकाश मिश्रा, अब्दुल सत्तार, श्री मनमोहन चौधरी, श्रीमती छाया जैन, मोनिका सोनी, शबाना खान, स्वाती गड़ेवाल, पद्मा मालवीय, अनीता जैन, अलका चौधरी, मंजुलता सोनी, अमिता केसरवानी, पूजा सोनकर, शबनम कुरेशी आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, राकेश श्रीवास, राजेश सहारिया, रऊफ खान, गुडविन चाल्र्स, हेमंत ठाकरे, फिलिप एंथोनी, रिंकू पीटर, सैम, आर पी खनाल, विरेन्द्र श्रीवास, सरीफ अहमद अंसारी, अशोक परस्ते आदि ने उपस्थित होकर सभी सम्मानित किए गए शिक्षकों एवं खेल प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Author: Mb News 7
Founder










