झाड़-फूंक की आशंका में गला घोट कर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झाड़-फूंक की आशंका में गला घोट कर हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने प्रेस वार्ता का जानकारी दी – 

तान्त्रिक गतिविधि झाड़ फ़ूंक मे गयी जान

गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना मुगवानी क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थी हरप्रसाद पिता नेतराम गोंड आयु 38 वर्ष निवासी रोहिया पटी ने सूचना दी कि उसका पिता नेतराम पिता दसरू आयु 55 वर्ष निवासी रोहिया पटी ठुल्लू घोघरा के खेत में बनी टपरिया में लेकर खेत की रखवाली करता था जो 3 सितंबर 2025 सुबह करीब 6:00 बजे बीच के उसके खेत द्वारा जाकर देखने पर टपरिया में ही मृत अवस्था में पाए गए। गले में गला घोटने के निशान स्पष्ट दिख रहे थे थाना मुगवानी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की ताकीद की थी और अपराध क्रमांक 0.2025 धारा 103(1) बीएस का पंजीबद्ध कर प्रकरण की जांच के दौरान पाया कि नेतराम झाड़-फूंक का काम भी करता था एक दिन पहले 3 सितंबर 2025 शाम करीब 4:00 बजे नेतराम मृतक की पत्नी गोंधिया बाई से मिला था तथा रात में उसके पति के पास मुर्गा लेकर आऊंगा ऐसा कहा था किंतु सुबह से अपने घर पर नहीं था विवेचना के क्रम में संदेही रामकुमार के घर जाकर उसके 12 वर्षीय बेटी तथा 8 वर्षीय बालक से पूछताछ की गई जिससे यह ज्ञात हुआ कि रामकुमार का बड़ा भाई रामगोपाल जो नागपुर में रहकर मजदूरी करता है दिनांक 3.9.2025 को नागपुर से आया था और देर रात तक दोनों घर नहीं आए थे साथ ही यह भी तथ्य सामने आया कि रामगोपाल की पत्नी सीमा उईके पिछले दो माह से उसके साथ नहीं रह रही है। दोनों में विवाद चल रहा है दोनों संदेहों की तलाशी की गई जो दोनों मोटरसाइकिल में बैठकर नागपुर जाने में खापा के पास हाईवे पर दिनांक 5.9.2025 को सुबह 6:00 बजे मिले पूछताछ में घटना की बात स्वीकार की तथा हत्या का कारण बताया कि नेतराम ने जादू टोना करके रामगोपाल तथा उसकी पत्नी के संबंधों को बिगाड़ा था
तथा घटना दिनांक 3.9.2025 की रात जब दोनों आरोपी नेतराम की टपरिया में मुर्गा लेकर गए तो वहां भी मृतक नेतराम ने उसके परिवार एवं बच्चों के ऊपर जादू करने की धमकी दी थी तथा इसी बात पर दोनों भाइयों ने मिलकर गमछे से नेतराम की गला घोटकर हत्या कर दी थी वहीं गला घोटने में इस्तेमाल
गमछा रामगोपाल की निशानी देही पर जप्त किया गया है और दोनों ही आरोपियों को दिनांक 5.9.2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना मुगवानी के सहायक उप निरीक्षक रफी अहमद,सहायक उपनिरीक्षक लेखराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक करन पटेल,आरक्षक राम डेहरिया आरक्षक अभिषेक रमेश तथा थाना प्रभारी गोटेगांव की सराहनीय भूमिका रही।

Beuro रिपोर्ट – रामकृष्ण पटेल नरसिंहपुर

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें