प्रकाशमणि जी की 18 वी पुण्य स्मृति दिवस 25 अगस्त 2025 को शिव शक्ति भवन शक्तिनगर जबलपुर सेवाकेन्द्र पर बी के ज्योति बहन एवं समस्त बी के भाईयों और बहनो द्वारा दादी जी को श्रद्धांजली पुष्पांजलि अर्पित किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की 18 वी पुण्य स्मृति दिवस 25 अगस्त 2025 को शिव शक्ति भवन शक्तिनगर जबलपुर सेवाकेन्द्र पर बी के ज्योति बहन एवं समस्त बी के भाईयों और बहनो द्वारा दादी जी को श्रद्धांजली पुष्पांजलि अर्पित किया गया। दीदी द्वारा दादी जी की बिशेषताओ पर प्रकाश डाला गया ।

सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व बंधुत्व, आत्मिक एकता, धार्मिक समरसता एवं शांति का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। इस कार्यक्रम से सभी ने प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर लाभान्वित हुए।

अतिथियों ने सर्व धर्म समभाव एवं समानता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में शांति और भाईचारे की स्थापना तभी संभव है जब हम आत्मा के रूप में एक-दूसरे को देखना प्रारंभ करें।

कार्यक्रम का वातावरण गहन आध्यात्मिकता और आत्मिक अनुभूति से ओतप्रोत रहा, जो सभी उपस्थितों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

 

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें