बड़ी धूमधाम से श्रीनगर में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मउत्सव
शोभा यात्रा में ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज शामिल हुए भक्तों को वितरित किया गया प्रसाद
विगत दिवस पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ में मनाया गया गोटेगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम श्रीनगर में भी भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई
भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा ग्राम के प्राचीन जगन्नाथ जी के मंदिर से आरंभ हुई गांव के मुख्य मुख्य मार्गो से होते हुए भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर में समापन हुआ इस शोभायात्रा में परमहंसी गंगा आश्रम से ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज के सानिध्य में विशाल शोभायात्रा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जगह-जगह भक्तों के लिए लोगों ने दही केले का प्रसाद वितरित किए एवं दही मटकी भी बांधी गई ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को प्रसाद बाटा इस शोभायात्रा की शुरुआत करने वाले सदस्य मुन्ना लाल यादव ने बताया कि 5 लोगों ने इस शोभायात्रा की लगभग 20 वर्ष पहले ब्रम्हलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्रेरणा से शोभायात्रा की शुरुआत की थी जो कि आज भी निरंतर चल रही है उमेश अवस्थी ने बताया कि हम लोगों ने छोटे रूप में इसकी शुरुआत की थी जो कि आज बड़ा रूप ले लिया है और इसमें युवाओं का भरपूर सहयोग रहता है विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है
Author: Mb News 7
Founder










