नरसिंहपुर में कोर्ट से वारंटी भागा : ठेमी पुलिस ने गोटेगांव में किया था पेश, पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही पकड़ लिय
नरसिंहपुर, Mbnews7 – नितिन साहू संवाददाता
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में शनिवार को कोर्ट परिसर से फरार हुआ वारंटी आरोपी कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रेलवे ट्रैक के पास से दोबारा पकड़ लिया।
ठेमी थाना पुलिस ने 2 साल पुराने मारपीट के मामले में आरोपी वाल्मीकि चौधरी को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया था।
शनिवार को जब उसे गोटेगांव सिविल कोर्ट में पेश किया जा रहा था, तभी वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकला। आरोपी के फरार होते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस की साख पर सवाल उठने लगे।
रेलवे ट्रैक के पास मिला आरोपी l
घटना की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने गोटेगांव और ठेमी थाने की अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश शुरू करवाई। कुछ ही समय बाद पुलिस को खबर मिली कि आरोपी गोटेगांव में रेलवे ट्रैक के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे दोबारा हिरासत में ले लिया।
– mbnews7.in
मानसिक हालत ठीक न होने से किया ऐसा
एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है, जिसकी वजह से उसकी हरकतें और व्यवहार असामान्य हैं। दोबारा पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे फिर से कोर्ट में पेश किया। फिलहाल पुलिस ने जरूरी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।









