बालवाटिका- 3 के विद्यार्थियों का स्नातक समारोह सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Mbnews7.in digital media

महू – LPC Nagwanshi 

बालवाटिका 3 के छात्रों का स्नातक समारोह सम्पन्न

पी.एम.श्री केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी इंदौर में दिनांक 22 मार्च 2025 को बालवाटिका 3 के छात्रों का स्नातक समारोह का भव्य आयोजन किया गया I जिसमें सीखने, विकास और खुशी का माहौल था। यह बालवाटिका के विद्यर्थियों के लिए औपचारिक शिक्षा की ओर पहला कदम था।

समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नीलम मालवीय द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने बच्चों के अद्वितीय विकास की सराहना की और इस दौरान उनके द्वारा किए गए प्रयासों और उपलब्धियों को साझा किया। श्रीमती मालवीय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रारंभिक शिक्षा में बच्चों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और शिक्षा के प्रति छात्रों के उत्साह को बनाए रखना अति महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद श्रीमती अंजलि सुहास जोशी, उपस्थित थीं। श्रीमती जोशी ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को प्रभावित किया और विद्यालय के बच्चों को उनकी यात्रा में सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “शिक्षा ही वह कुंजी है जो अवसरों की दुनिया को खोलती है, और आज हम इन छोटे बच्चों के उज्जवल भविष्य का उत्सव मना रहे हैं।”
समारोह का मुख्य आकर्षण बालवाटिका 3 के छात्रों द्वारा किया गया शानदार रैंप वॉक था। बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास से कदम रखा और उनके इस उत्साह और आत्मविश्वास का दर्शकों और अभिभावकों ने काफी सराहना की । इसके बाद बालवाटिका 2 के बच्चों द्वारा एक खूबसूरत नृत्य प्रदर्शन हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी ऊर्जा और तालमेल से सबका दिल जीत लिया।
इस अवसर पर बालवाटिका 3 के बच्चों द्वारा भी शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी जिसमें उनके रचनात्मकता और टीमवर्क का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। बच्चों की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्हें जोरदार तालियाँ मिलीं
कार्यक्रम के दौरान, अभिभावक अपनी खुशी और गर्व को छिपा नहीं पाए। एक अभिभावक ने कहा, “यह यात्रा हमारे बच्चों के लिए अविस्मरणीय रही है। हमने उन्हें सिर्फ एक साल में इतना बड़ा बदलाव देखा है। स्कूल ने उन्हें एक मजबूत नींव दी है, और हम उनके भविष्य को लेकर बहुत उत्साहित हैं।” एक अन्य अभिभावक ने कहा, “समारोह बहुत ही सुंदर तरीके से आयोजित किया गया और आज की प्रस्तुतियों पर हमें गर्व है। हमारे बच्चे केन्द्रीय विद्यालय में शानदार देखभाल और शिक्षा पा रहे हैं।”समारोह के समापन के साथ, सभी में संतोष और उल्लास का माहौल था। छात्र अपने शिक्षा के नए अध्याय की ओर कदम बढ़ा रहे हैं , जिनके साथ उनके शिक्षकों और परिवारों का प्रेम और समर्थन था। यह आयोजन विद्यालय के बच्चों के प्रति समर्पण और उन्हें एक सशक्त और सकारात्मक दिशा देने के लिए किए गए प्रयासों का जीवंत उदाहरण है ।
बालवाटिका के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर आकर अपने अनुभवों को साझा करना और अपने शिक्षकों के प्रति आभारों प्रदर्शन करना अत्यंत सराहनीय एवं हृदयस्पर्शी पल थे I
कार्यक्रम का सफल संचालन बाल वाटिका शिक्षिका श्रीमती भावना जायसवाल और श्रीमती निभा शुक्ला ने आयोजित किया, जिनके जीवंत और आकर्षक संवाद ने दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा।
धन्यवाद ज्ञापन प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती शिखा यादव द्वारा व्यक्त किया गया । उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया।

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें