कतिया समाज समिति शाखा सिवनी की सामाजिक बैठक संपन्न
कतिया समाज भवन द्वारका नगर गली नंबर 01 में कतिया समाज समिति शाखा सिवनी पंजीयन 10277 तथा नगर समिति सिवनी की सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर सिवनी और जिले से सामाजिक बंधुओं ने भाग लिया।
बैठक में संत श्री भूरा भगत महाराज जी की पूजन आरती के साथ शुरुआत हुई। समाज के वरिष्ठ सामाजिक बंधु आदारणीय श्री विष्णु कौशले सिवनी की अध्यक्षता में बैठक प्रारंभ की गई। बैठक का संचालन श्री पी डी नाग जी संरक्षक द्वारा किया गया।
बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्री मोनू राकेशिया जी को जिला समिति में मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नगर समिति में श्री अशोक जवारे को सचिव नियुक्त किया गया। श्री सुरेश बागरे को सहायक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
महिला प्रकोष्ठ में श्रीमति छाया लारेश्वर को नगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाया गया। श्रीमति लक्ष्मी सिहोतिया को महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष, श्रीमति गोरी नायक को सचिव, श्रीमति पूजा भारद्वाज को सचिव और श्रीमति रंजीता शिववंशी को महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक बनाया गया।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष श्री के के डोंगरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया और बैठक का समापन किया गया।
रिपोर्ट –
@madhyabharatnews7
MBN 7
Author: Mb News 7
Founder












