छिंदवाड़ा जिले में मिली अपार सफलता के बाद अब नैनपुर मंडला में भी समाज की बेटियां बनेगी स्मार्ट गर्ल निःशुल्क प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छिंदवाड़ा जिले में मिली अपार सफलता के बाद अब नैनपुर मंडला में भी समाज की बेटियां बनेगी स्मार्ट गर्ल
निःशुल्क प्रशिक्षण
आज ही निशुल्क पंजीयन कराये
21-22 जून को
नैनपुर जिला-मंडला
IIसमाज की बेटियां बनेगे स्मार्ट गर्ल्सII
II मेरी बेटी मेरी शान II
IIसमाज की बेटियां बनेगी सशक्त शक्तिशाली संस्कारी II
IIहम सबने ये ठाना है, स्मार्ट गर्ल्स बनाना है II
IIबेटियों को बनाये स्मार्ट, तभी बढ़ेगा कतिया समाज II
कतिया समाज का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय शुभारम्भ अखिल भारतीय कतिया महासंघ के तत्वावधान में नैनपुर, जिला मंडला से होने जा रहा है I प्रशिक्षण कार्यक्रम में कतिया समाज की बेटियों के साथ अन्य समाज की बेटियां भी स्मार्ट गर्ल्स बनाने का निःशुल्क दो दिवसीय प्रशिक्षण नैनपुर में दिया जायेगा I राष्ट्रीय महासचिव श्री बलराम बलराम बेलवंशी जी के बनाया की कतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एच.एस. महले “राजकुमार” जी इस योजना “राष्ट्रीय स्मार्ट गर्ल्स योजना” के प्रेरणा स्तोत्र एवं मार्गदर्शनक तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सेवकराम शिवेदी के प्रयास एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी के सहयोग और जिला कतिया समाज कल्याण संगठन मंडला, के सहयोग से नैनपुर मे प्रशिक्षण दिया जा रहा है I
राष्ट्रीय स्मार्ट गर्ल्स योजना प्रशिक्षण से समाज की बेटियां स्मार्ट गर्ल्स बनेगी, प्रशिक्षण 12 वर्ष से 25 तक की बेटियां जो शाला में अध्यनरत है, शाला त्यागी है, सर्विस, व्यवसाय में है, अविवाहित है, जो बेटियां प्रशिक्षण लेने के इच्छुक है उन बेटियों का ऑनलाइन और ऑफ़ लाइन आवेदन संगठन को प्राप्त हो चुके है और *जो बेटियाँ फॉर्म नही भरे है वह 20 जून तक आवेदन कर प्रशिक्षण में भाग ले सकते है l*
प्रशिक्षण में बेटियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, स्व-जागरूकता, संवाद एवं रिश्ते, स्वच्छता व् पोषण, आत्मसम्मान व् आत्मरक्षा, दोस्तों का चयन व निर्णय, मित्रता व् प्रलोभन, दोस्तों से सजग रहने, अच्छे दोस्तों का चयन कैसे करें, शोशल मीडिया के गलत इफेक्ट से बचने, माता पिता से कैसे संवाद करना, ससुराल में सास–ससुर और ससुराल में कैसे संवाद करना, कैसे आत्मनिर्भर बने इन सभी विषयों पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर, जबलपुर के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा I
कतिया समाज का राष्ट्रीय संगठन भारत सरकार से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को “राष्ट्रीय स्मार्ट गर्ल्स” का प्रमाण पत्र दिया जायेगा I
श्री नरेंद्र कुमार शिव, प्रांतीय प्रवक्ता मध्यप्रदेश, श्री कन्हैया लाल शिव प्रांतीय मिडिया प्रभारी मध्यप्रदेश, नैनपुर जिला-मंडला, राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी के नेतृत्व और सहयोग से स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण योजना में सहयोग जिला मंडला संगठन के पदाधिकारी श्री बेनीराम शिव, श्री कन्हैया शिव, श्री नरेंद्र कुमार शिव, श्री ओम डोंगरे के प्रयासों से बालिकाओं का पंजीयन कराया जा चुका है। जिला संगठन ने समाज की सभी सामाजिक लोगो को इस हेतु बेटियो को जागरूक करने एवं प्रशिक्षण शिविर में आकर प्रशिक्षण का लाभ लेने का आव्हान किया है। जो बेटियां ने आवेदन किया है वह सभी निर्धारित समय पर पहुँचे।

*यह भी निवेदन है कि स्कूल, कॉलेज मे दिनाक 21-06 -2025, दिन शनिवार को बेटियां एक दिन का अवकाश लेकर*

शिविर में जरूर उपस्थित हो।
अभिभावक दिनाक 22-06-2025 को दोपहर 3.00 बजे अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप देने की कृपा करे।

स्थान- महाकाल मैरिज लान, वार्ड क्रमांक, 15, नैनपुर, मंडला, समय-10 बजे से शाम 5 बजे

10.00 बजे स्वल्पाहार,
1.30 बजे भोजन, ।
नोट:_ सभी बच्चे/ अभिभावक निर्धारित समय पर पहुँचने का कष्ट करे।

@Mbnews7 @madhyabharatnews7
राष्ट्रीय प्रचारक
*अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ, भारत*

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें