85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को आरक्षक ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को आरक्षक ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया

जुन्नारदेव पुलिस के आरक्षक रामअवतार तिवारी और पायलट शिवकुमार आम्रवंशी ने दिखाई संवेदनशीलता, मानवता की पेश की मिसाल

जुन्नारदेव। पुलिस की ड्यूटी सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय आमजन का सहारा बनना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। जुन्नारदेव पुलिस के आरक्षक रामअवतार तिवारी और पायलट शिवकुमार आम्रवंशी ने ऐसी ही संवेदनशीलता का परिचय देते हुए करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार दातला क्षेत्र में 112 इवेंट के माध्यम से पुलिस को करीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला चैती यदुवंशी के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। बुजुर्ग महिला अपना नाम-पता बताने में सक्षम नहीं थीं। वह दातला पंचायत के स्वागत द्वार के पास एक किराना दुकान के समीप मिली थीं। दुकानदार ने बुजुर्ग महिला को अकेले देखकर तत्काल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची

www.mbnews7.in
अखिलेश नागवंशी ✍🏼✍🏼✍🏼

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026” योजना के तहत होने वाले निष्पादन, ई-केवाईसी, पंजीयन एवं व्यक्तिगत दायित्व से जुड़े कार्यों से पटवारी संवर्ग को पृथक रखने की मांग की है