जैन मंदिर में ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जैन मंदिर में ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

गोटेगांव समीप ठेमी थाना क्षेत्र स्थित करकबेल के प्राचीन जैन मंदिर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और दान पेटी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
चोर केवल नकदी ही नहीं ले गए, बल्कि मंदिर परिसर
में लगे इनवर्टर, डीवीआर और सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
मंदिर परिसर में जांच के दौरान पार्श्वनाथ भगवान, चंद्र प्रभु भगवान और महावीर स्वामी भगवान की प्रतिमाएं अस्त-व्यस्त हालत में मिलीं। इसके अलावा गर्भगृह के बाहर स्थापित भगवान के चरणों के साथ भी छेड़छाड़ के निशान पाए गए।
सुबह मंदिर की स्थिति देखकर आक्रोश हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और जैन समाज के लोग मंदिर पहुंच गए i जैन समाज के लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। समाजजनों का कहना है कि चोरी के साथ मंदिर परिसर में की गई छेड़छाड़ से धार्मिक भावनाएं प्रभावित हुई हैं।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मनीष त्रिपाठी और रोहित काकोड़िया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और जांच शुरू की।
डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Www.mbnews7.in

नितिन साहू

 

न्यूज पढ़कर पैसा कमाने का इससे बेहतर अवसर कभी नहीं आज ही बनिये फ्री subcriber Mbnews7 के चैनल को फोलो करके लाभ लीजिए  ,नीचे लिंक क्लिक करें 

https://www.facebook.com/share/195PbxVyYa/

 

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें