भव्य और दिव्य मनाई जाएगी आगामी कर्मा जयंती महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भव्य और दिव्य मनाई जाएगी आगामी कर्मा जयंती महोत्सव

नितिन साहू (संवाददाता)

साहू समाज ने बैठक कर समितियों का किया गठन

गोटेगांव l Mbnews7 – बीते दिवस तहसील साहू समाज ने एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से गोटेगांव साहू समाज उत्थान मंडल अध्यक्ष भगवानदास बीडी साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन साहू एवं समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में नगर स्थित प्रखर गार्डन में बैठक आयोजित की गई, बैठक में सर्वप्रथम मां कर्मा देवीजी की पूजन अर्चन एवं सामूहिक रूप से आरती वंदन कर बैठक प्रारंभ की गई, जिसमें आगामी 15 मार्च को साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी जयंती महोत्सव को भव्य और दिव्य रूप से मनाने हेतु आगामी तैयारीयों को लेकर रूपरेखा तैयार कर विस्तृत चर्चा किए जाने के साथ मुख्य रूप से जयंती महोत्सव पर शादी योग्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन, वरिष्ठजनों का सम्मान एवं मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान के साथ सामाजिक एकता अखंडता और समरसता के भाव को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने हेतु आयोजन समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी, साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया मां कर्मा जयंती महोत्सव के दिन सभी सामाजिक बंधु अपनी-अपनी प्रतिष्ठान बंद कर कार्यक्रम को सफल बनाएं बैठक में वही समाज के वरिष्ठ हेतरामजी साहू इमलिया वालों को भामाशाह के रूप में घोषणा कर उन्हें फूल मालाओं से स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया वहीं अंचल क्षेत्र से पहुंचे सामाजिक उपस्थित स्वाजतीय बंधुओ ने मां कर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया बैठक में संपूर्ण गोटेगांव ब्लॉक क्षेत्र के स्वाजतीय बड़ी संख्या में उपस्थित थे !

Www.mbnews7.in

Nitin Sahu
Author: Nitin Sahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें