Parliament Budget Session 2025 Live: लोकसभा में वक्फ बिल पर JPC की रिपोर्ट और नया इनकम टैक्स बिल पेश, सदन 10 मार्च तक स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Lok Sabha

Image Source : X
लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है

Parliament Budget Session 2025: संसद में बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। वक्फ संसोधन बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट पहले राज्यसभा फिर लोकसभा में पेश की गई। राज्यसभा में बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने यह रिपोर्ट पेश की। हालांकि, इसके बाद ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। नया इनकम टैक्स बिल भी संसद में पेश हुआ। दोनों बिल के पेश होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सदन 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वक्फ संसोधन बिल इससे पहले भी संसद में पेश हो चुका है। हालांकि, विपक्ष के भारी विरोध के बीच इसे जेपीसी के पास भेज दिया गया था। अब जेपीसी की रिपोर्ट सदन में पेश की गई। हालांकि, जेपीसी में शामिल विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि समिति ने उनकी बात नहीं सुनी। ऐसे में इस विषय पर फिर से हंगामा हुआ।

Latest India News

Source link

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें