अगस्त 2025 को जबलपुर में निकाली गई कांवड़ यात्रा का सफल आयोजन सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*3 अगस्त 2025 को जबलपुर में निकाली गई कांवड़ यात्रा*

जिला जबलपुर के कतिया समाज द्वारा 3 अगस्त 2025 को गौरी घाट से संत भूरा भगत धाम मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर जलाभिषेक किया।

सुंदर झांकी और बाल गणेश की झलक

 

कांवड़ यात्रा में सुंदर झांकी निकाली गई, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग सजाए गए थे। बाल गणेश कांवड़ लिए चले थे और पंक्तिबद्ध श्रद्धालु जन भगवा रंग पहने हुए थे।

भंडारा और सम्मान समारोह

कांवड़ यात्रा के पश्चात मंदिर में भंडारा किया गया। इसके बाद, आयोजन स्थल पर कोतवाली डीएसपी श्री रितेश शिव के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने अपने कौशल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

समाज के लिए महत्वपूर्ण आयोजन

यह आयोजन न केवल भगवान शिव की भक्ति का प्रतीक था, बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण आयोजन था। इससे समाज के लोगों में एकता और भाईचारे की भावना बढ़ी।

आयोजक समिति

मनोकामनी कांवड़ यात्रा का आयोजन कतिया समाज युवा ब्रिगेड परिवार के संस्थापक कामेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में किया गया, उन्होंने बताया यह आयोजन वे अपनी टीम के साथ निरंतर 7 वर्षो से करते आ रहे हैं और इस आयोजन स्थानीय सजातीय लोगों के अलावा भारत के अलग अलग राज्यों से भी लोग इसमे शामिल होने आते हैं और भक्तिमय हो जाते हैं l इस वर्ष झाँकी का मुख्य आकर्षण 11 ft के शिवलिंग, बाल गणेश कांवड़धारी, और 12 ज्योतिर्लिंग थे… जिन्होंने जबलपुर मे बहुत सुर्खियां बटोरी.. चर्चा में बने l..कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत भूरा भगत चौक पर जिलाध्यक्ष दिनेश नाग जी की अगुआई मे किया जिसमें अखिल भारतीय कतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार महले जी के साथ ही उनके सभी पदाधिकारी उपस्थित थे,यात्रा स्वागत मे एक और पंडाल था जो निरंतर 2018 से यात्रा का स्वागत करते आ रहा कतिया समाज स्व सहायता संघ के अध्यक्ष श्री के आर ब्रम्हे जी अपने पदाधिकारियों संग प्रसादी दी और स्वागत किया, कार्यक्रम में जबलपुर स्थानीय लोगों के साथ नागपुर सिवनी छिंदवाड़ा रायपुर बिलासपुर नर्मदापुरम पिपरिया खंडवा भोपाल इंदौर मंडला नैनपुर सहित कई जिलों ग्रामों से लोगों ने हज़ारों की संख्या मे उपस्थिति दी l

Mbnews7 #mbnews7 @madhyabharatnews7

Mb News 7
Author: Mb News 7

Founder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें