समाज की बेटियां बनेंगी अब स्मार्ट गर्ल्स
11-12 जून को हुई वर्कशाप, 12 वर्ष से 25 वर्ष की युवतियों को दी गई ट्रेनिंग
छिंदवाडा:- अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ (भारत) राष्ट्रीय संगठन के तत्वाधान में स्मार्ट गर्ल योजना का प्रशिक्षण 11 एवं 12 जून 2025 को तनेजा बेकरी रेस्टोरेंट छिन्दवाडा़ में कतिया समाज कल्याण संस्था जिला छिंदवाड़ा के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.एस. महले “राजकुमार” के मागदर्शन में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया I प्रशिक्षण में 12 वर्ष से 25 तक की बेटियां जो विद्यालय, महाविद्यालय में अध्यनरत है, शालात्यागी है, सर्विस, व्यवसाय में है, अविवाहित है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बेटियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, जिसमे स्व-जागरूकता, संवाद एवं रिश्ते, स्वच्छता व् पोषण, आत्मसम्मान व् आत्मरक्षा, दोस्तों का चयन व निर्णय, मित्रता व प्रलोभन, माता- पिता के संग संवाद दोस्तों से सजग रहने, अच्छे दोस्तों का चयन कैसे करें, सोशल मीडिया के गलत इफेक्ट से बचने, ससुराल में सास- ससुर कैसे संवाद करना, आत्मनिर्भर बनने इन सभी विषयों पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डॉ. विमल जैन, इंजी. सौरभ जैन श्री इंजीनियर श्री सपन जैन जबलपुर श्री मदन लाल सोनवंशी द्वारा विस्तार पूर्वक 58 बेटियों को ट्रेनिंग दी गई I कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान भोलेनाथ महादेव और उनके परम भक्त संत भूराभगत जी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन के साथ शुरू किया गया I इस अवसर में राष्ट्रीय महासचिव बलराम बेलवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सेवकराम शिवेदी, श्री राजेंद्र बेलवंशी एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष के. आर. नागेश पदाधिकारी खेमचंद मेंहगिया, पवन महलवंशी, हेमराज नागवंशी, श्रीमती पार्वती खोबरिया, ईश्वर नागवंशी, घनाराम शिव, संतोष मेंहगिया, उमाशंकर खोबरिया, रवि ग्यारसिया, के. एस. ग्यारसिया आदि उपस्थित रहे तथा सभी ट्रेनर का आत्मीय स्वागत किया।
@madhyabharatnews7 @Mbnews7
Author: Mb News 7
Founder











