रक्तदान किसी भी पुण्य कार्य से कम नहीं है- राज्य सभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन जबलपुर के सभागार में विश्व बधुत्व दिवस के अंतर्गत विराट रक्त दान शिविर का अयोजन किया गया जो अपने आप में ऐतिहासिक रहा क्योकि इसमें मुख्यालय माउंट आबू से चार दिवसीय रक्तदान शिविर पूरे भारत में ब्रह्मा कुमारीज के विभिन्न सेवा केन्द्रो में आयोजित किये | जिसका लक्ष्य एक लाख यूनिट से अधिक रक्त को एकत्रित करके समाज कल्याण के कार्य में लगाना है इस उद्देश्य की पूर्ति करते हुए ब्रह्मा कुमारीज अभी अपने 3 दिवसीय शिविरों में लगभग 65,000 यूनिट के करीब एकत्रित कर चूका है और ये अभी बढ़ता जा रहा है | जो निश्चित ही अपने लक्ष्य को जल्द ही पूर्ण कर ही लेगा | www.mbnews7.in
इसी क्रम में आज शिव स्मृति भवन नेपियर टाउन जबलपुर के सभागार में रक्तदान महादान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका शुभारम्भ राज्य सभा सदस्य (सांसद) सुमित्रा वाल्मिकी जी, डॉ शिशिर चिनपुरिया ब्लड बैंक प्रभारी एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर , डॉ. सुनील बहल (उपाध्यक्ष आईएमए मध्य प्रदेश) , डॉ श्याम जी रावत प्रो मेडिकल कॉलेज , डॉ एस के पांडे सर्जन आदि उपस्थित रहे |
(सांसद) सुमित्रा वाल्मिकी जी ने रक्त दान करने वालो को संम्बोधित करते हुए कहा की यह कार्य किसी महान पुन्य से कम नहीं है | तीन मुख्य पुन्य कार्य होते है कन्या दान ,गोदान और रक्तदान | रक्तदान इसलिए भी महत्त्वपूर्ण दान है यह हमारे शरीर का अमूल्य उपहार है और जब हम इसे किसी समाज कल्याण के कार्य हेतु दान करते है तो यह और भी अधिक पुण्य कर्म बन जाता है | सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की बहुत ही अधिक प्रशंसा की साथ ब्रह्मा कुमारीज के इस कार्य की सराहना की |
@mbnews7
ब्रह्मा कुमारीज
मीडिया प्रभाग
नेपियर टाउन जबलपुर
7669744057
Author: Mb News 7
Founder











