✍️नरसिंहपुर ज़िले के गाडरवारा मे मामूली विवाद पर सगे भाई ने फावड़ा मारकर छोटे भाई की हत्या की
👉🏻अत्यधिक शराब के नशे में था आरोपी।
👉🏻फरार होने की फिराक में भाई का हत्यारा, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।
✍️मंगलवार रात्रि लगभग 2 बजे, इंद्रा कॉलोनी, गाडरवारा स्थित एक घर में शराब के नशे में गाली-गलौज करने से मना करने पर शैलेष उर्फ शैलेन्द्र उर्फ तेजराम धानक द्वारा अपने छोटे भाई राकेश धानक पर फावड़ा से प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस द्वारा तत्काल
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना की गई। मौके पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी घटना को अंजाम देने के उपरांत फरार हो गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी गाडरवारा, रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को जाँच के निर्देश दिए गए ताकि हत्या के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हो सके।
*फरार होने की फिराक में भाई का हत्यारा, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार :*
✍️भाई की हत्या कर वाले आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु सघन प्रयास जारी किए गए जिसके परिणाम स्वरूप जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने कि फिराक में है एवं वर्तमान में रेल्वे स्टेशन गाडरवारा में छिपकर बैठा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई
*आरोपी :* शैलेष उर्फ उर्फ शैलेन्द्र उर्फ तेजराम धानक निवासी इन्द्रा कालोनी आजाद वार्ड गाडरवारा।
*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा, निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, महेन्द्र शुक्ला, आरक्षक रूपेन्द्र चैबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, ऐश्वर्य वेंकट, शिवम पटैल, देवेन्द्र सोनवंशी, रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Author: Sonupatel7
सच के पहले भी और बाद भी










